जब मैं आईएएस अफसर था तब वह सड़क पर घूम रहे थे: नीतीश कुमार के बयान पर आरसीपी सिंह

पूर्व जेडीयू नेता आरसीपी सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 'हैसियत' वाले बयान पर कहा है, "लोकतंत्र में सबकी हैसियत बराबर है...लेकिन काबिलियत की बात है तो जब मैं आईएएस अधिकारी था तब वह (नीतीश) सड़क पर घूम रहे थे।" इससे पहले आरसीपी सिंह के बारे में पूछने पर नीतीश ने कहा था, "किसकी हैसियत क्या है...जानना चाहिए।"