जब मैंने आगे बढ़ने की कोशिश की तो फर्ज़ी खबरों ने मुझे रोका: मूव ऑन करने को लेकर सूरज पंचोली
ऐक्टर सूरज पंचोली ने 'उनके प्रति लोगों के रवैये' पर 'ईटाइम्स' को बताया है, "मैंने थोड़ी हिचकिचाहट और विरोधाभाव महसूस किया, मुझे प्रोजेक्ट्स से हटाया गया। मैं जो फिल्में कर रहा था उन्हें बीच में रोका गया।" उन्होंने मूव ऑन पर कहा, "हर बार जब मैंने आगे बढ़ने की कोशिश की तो कुछ फर्ज़ी खबरों ने मुझे पीछे धकेल दिया।"