inshorts

जब यूपी के लोग बाढ़ की चपेट में होते थे, तब सैफई में नाच-गानों का कार्यक्रम होता था: योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जौनपुर में एक जनसभा में कहा, "पहले मैं और मेरा खानदान होता था...उससे बाहर कोई नहीं निकलता था।" योगी ने आगे कहा, "जब राज्य के लोग बाढ़, डेंगू, काला ज्वर और अन्य की चपेट में होते थे...तब सैफई का परिवार सैफई में फिल्मी हस्तियों को बुलाकर नाच-गानों का कार्यक्रम करता था।"