ऐक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने फिल्मों की शूटिंग के दौरान बुनियादी सुविधाओं से दूर वाली लोकेशन पर रहने को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि वह 'पटाखा' की शूटिंग के दौरान एक गांव में रही थीं जहां उन्हें लोटा लेकर शौच के लिए जाना पड़ता था। 'पटाखा' में सान्या और राधिका मदान ने गांव की बहनों का किरदार निभाया था।