'जब वी मेट' जैसी फिल्म रोज़ नहीं बनाई जा सकती, 2 दशकों में एक बार बनती है: शाहिद
अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी फिल्म 'जब वी मेट' (2007) को लेकर कहा है कि ऐसी फिल्म 2 दशकों में एक बार बनती है और हमेशा नहीं बनाई जा सकती। उन्होंने कहा, "इस शैली में बनीं अधिकांश फिल्में अच्छी नहीं होतीं इसलिए स्क्रिप्ट ध्यान से चुननी चाहिए। इम्तियाज़ अली (फिल्ममेकर) और मैं ऐसी फिल्म बनाने पर बात कर रहे हैं।"