जब स्क्रीन पर मैंने महिला का दुपट्टा खींचा तो माता-पिता थिएटर से बाहर चले गए थे: शक्ति कपूर
ऐक्टर शक्ति कपूर ने बताया है, "जब मेरी 2 फिल्में रिलीज़ हुई थीं तो मेरे माता-पिता फिल्म देखने आए थे...लेकिन पहले सीन में मुझे लड़की का दुपट्टा खींचते दिखाया गया।" उन्होंने बताया, "पिता ने मां से कहा था 'उठो, थिएटर से बाहर निकलो...यह बाहर भी ऐसा ही करता था'। माता-पिता ने मुझे अच्छे इंसान का रोल निभाने की सलाह दी।"