पीड़िता की पहचान उजागर की, CM पर दर्ज हो पॉक्सो ऐक्ट का केस: जमुई मामले पर तेजस्वी
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जमुई घटना की नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "सम्राट चौधरी ने बच्ची का चित्र सोशल मीडिया पर जारी किया है...इसी आधार पर लोगों के खिलाफ पुलिस पॉक्सो ऐक्ट लगा रही...मुख्यमंत्री को क्यों छोड़ा जा रहा?" तेजस्वी ने कहा कि वह कोर्ट जाएंगे।