जम्मू-कश्मीर की उमर अब्दुल्ला सरकार संकट में, 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
जम्मू-कश्मीर में NC के 25 विधायकों ने पार्टी नेतृत्व को 14 दिनों का अल्टीमेटम दिया व मांगें पूरी नहीं होने पर सरकार से समर्थन वापस लेने की धमकी दी। विधायकों ने मुख्यमंत्री के सलाहकार और 2 साल पूरा कर चुके मंत्रियों को हटाने की मांग की। इस बीच आगा रुहुल्लाह मेहदी ने पार्टी और लोकसभा से इस्तीफा दे दिया है।