जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल न करने पर सड़कों पर उतरेगा 'INDIA' ब्लॉक: राहुल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि अगर बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के बाद जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल नहीं किया तो 'INDIA' ब्लॉक अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल करेगा और सड़कों पर उतरेगा। राहुल ने कहा, "उप-राज्यपाल के ज़रिए 'बाहरी लोगों' को फायदा पहुंचाने के लिए जम्मू-कश्मीर से राज्य का दर्जा छीन लिया गया।"

Load More