जम्मू-कश्मीर के रियासी में 102 वर्षीय वोटर हागी करम दीन ने किया मतदान

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 26 सीटों पर मतदान जारी है। रियासी में 102-वर्षीय वोटर हागी करम दीन भट ने मतदान किया है। उन्होंने कहा, "अच्छी सरकार बनेगी तो बहुत काम होंगे। युवाओं को अच्छी शिक्षा मिलेगी, कारोबार स्थापित होगा। सभी आएं और वोट डालें और सभी मतदाताओं से अपील करें कि आओ और वोट करो।"

Load More