जम्मू-कश्मीर में 1.48% और हरियाणा में 0.38% मतदाताओं ने चुना नोटा का विकल्प
चुनाव आयोग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर विधानसभा की 90 सीटों के लिए तीन चरणों में हुए चुनाव में 1.48% मतदाताओं ने जबकि हरियाणा विधानसभा चुनाव में 0.38% मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना था। चुनाव आयोग के मुताबिक, हरियाणा चुनाव में 67.90% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था जबकि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में 63.88% मतदाताओं ने मतदान किया था।