जम्मू-कश्मीर में BJP के देवेंद्र सबसे अधिक व PDP के रफीक सबसे कम अंतर से जीते चुनाव
जम्मू-कश्मीर के नगरोटा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार देवेंद्र सिंह राणा ने केंद्र शासित प्रदेश में सबसे अधिक 30,472 वोटों से विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है। वहीं, त्राल से पीडीपी के प्रत्याशी रफीक अहमद नाइक जम्मू-कश्मीर में सबसे कम 460 मतों के अंतर से चुनाव जीते हैं। जम्मू-कश्मीर में नैशनल कॉन्फ्रेंस ने सबसे अधिक 42 सीटें जीती हैं।