जम्मू-कश्मीर में पिता-बेटों संग दिखे उमर अब्दुल्ला, 3 पीढ़ियों ने किया एकसाथ मतदान
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को जारी दूसरे चरण के मतदान के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व नैशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला पिता फारूख अब्दुल्ला और दोनों बेटों ज़हीर व ज़मीर संग पोलिंग बूथ पहुंचे। इस दौरान तीनों पीढ़ियों ने एकसाथ मतदान किया। उमर ने कहा, "अच्छी तादाद में मतदाता अपने मत का इस्तेमाल कर रहे हैं।"