जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के अंतिम नतीजे हुए जारी
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव-2024 के अंतिम नतीजे जारी हो गए हैं जिसमें नैशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस-सीपीआई(एम) के गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। 90 सीटों वाली विधानसभा में नैशनल कॉन्फ्रेंस ने 42, बीजेपी ने 29, कांग्रेस ने 6, पीडीपी ने 3, जेपीसी ने 1, सीपीआई(एम) ने 1, 'आप' ने 1 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 7 सीटों पर जीत हासिल की।