जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में 7 निर्दलीय उम्मीदवारों की हुई जीत

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में 7 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। इंदरवाल विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार प्यारे लाल शर्मा ने वरिष्ठ नेता गुलाम मोहम्मद सरूरी को 643 वोटों के मामूली अंतर से हरा दिया। वहीं, बनी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. रामेश्वर सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार व पूर्व विधायक जीवन लाल को 2,048 वोटों से हराया।

Load More