inshorts

जमील खान ने ठुकराया था सूरज बड़जात्या का ये ऑफर; बताया 'ये प्रेम...' के सेट पर क्या हुआ था?

'गुल्लक' फेम जमील खान ने बताया है कि फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' के सेट पर सूरज बड़जात्या ने उन्हें मुश्किल डायलॉग के लिए टेलीप्रॉम्प्टर ऑफर किया, जिसे उन्होंने विनम्रता से मना कर दिया था। उन्होंने बताया कि थिएटर बैकग्राउंड के कारण उन्हें स्क्रिप्ट याद करने में कोई दिक्कत नहीं होती थी। यह फिल्म 27 नवंबर को रिलीज़ होगी।