जम्मू कश्मीर में आतंकी साज़िश को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सुरक्षाबलों संग मिलकर 7 ज़िलों में 15 जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया है। दरअसल, एनआईए ने जून 2022 में आतंकी संगठनों द्वारा फिज़िकली और साइबर स्पेस में साज़िश करने को लेकर केस दर्ज किया था। बकौल रिपोर्ट्स, एनआईए ने जून 2022 में 14 जगहों पर छापेमारी की थी।