जम्मू-कश्मीर की अंतिम मतदाता सूची हुई जारी, 7.72 लाख नए वोटर्स किए गए शामिल

जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनज़र चुनाव आयोग ने शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की। इस सूची में 7,72,872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल सलगोतरा ने कहा कि अंतिम मतदाता सूची में थर्ड जेंडर के 184 नागरिक समेत 83,59,771 मतदाता (42,91,687 पुरुष और 40,67,900 महिलाएं) शामिल हैं।