जम्मू-कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम निर्मल सिंह के 'अवैध' घर को ढहाने के आदेश पर लगी रोक
जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप-मुख्यमंत्री निर्मल सिंह के 'अवैध' बंगले को ढहाने संबंधी आदेश पर जम्मू-कश्मीर विशेष ट्रिब्यूनल ने रोक लगा दी है। ट्रिब्यूनल ने इस मामले में अगली सुनवाई 7 दिसंबर को तय करते हुए कहा कि सभी पक्ष तब तक यथास्थिति बनाए रखें। जम्मू विकास प्राधिकरण ने 8 नवंबर को सिंह को बंगला ढहाने संबंधी नोटिस दिया था।