जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में कम-से-कम 5 आम नागरिक घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया है कि घटना सुंबल पुल इलाके में हुई है। खबरों के अनुसार, हालात का जायज़ा लेने के लिए पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है।