जम्मू-कश्मीर के लोग तय करेंगे मेरी पार्टी का नाम और झंडा, हिंदुस्तानी नाम दूंगा: गुलाम नबी
हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले गुलाम नबी आज़ाद ने रविवार को जम्मू में एक जनसभा की। आज़ाद ने कहा कि वह जल्द ही नई पार्टी बनाएंगे। उन्होंने कहा, "मैंने अभी तक अपनी पार्टी का नाम तय नहीं किया है। जम्मू-कश्मीर के लोग पार्टी का नाम और झंडा तय करेंगे। पार्टी को हिंदुस्तानी नाम दूंगा।"