हाल ही में ऋषिकेश में एक कार्यक्रम में कथावाचक जया किशोरी के साथ नज़र आईं एक 'विदेशी साध्वी' की तस्वीरें वायरल हो गई हैं। उनका नाम हुलियाना है और उन्हें अंबिका देवी के नाम से जाना जाता है। वह कोलंबिया से हैं। वह अपने मॉडलिंग का करियर छोड़कर भारत आईं और करीब 10 वर्षों से कृष्ण भक्ति में लीन हैं।