जया बच्चन ने ठुकरा दिया था 'सिलसिला' का ऑफर, उन्हें रेखा पसंद नहीं थीं: हनीफ जावेरी
लेखक हनीफ जावेरी ने बताया है कि जया बच्चन फिल्म 'सिलसिला' में काम नहीं करना चाहती थीं। उन्हें रेखा पसंद नहीं थीं। बकौल जावेरी, जया ने शर्त रखी थी कि वह हर दिन सेट पर मौजूद रहेंगी चाहे उनका कोई सीन हो या ना हो। ऐक्टर संजीव कुमार के मनाने पर जया फिल्म करने के लिए राज़ी हुई थीं।