राजस्थान कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे की खबरों पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने ट्वीट किया, "रुझान आने प्रारंभ...जय बीजेपी-तय बीजेपी #2023।" उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "विधायकों की बैठकें अलग चल रही हैं...इस्तीफों का सियासी पाखंड अलग चल रहा है।" पूनिया ने लिखा, "ये क्या राज चलाएंगे, कहां ले जाएंगे ये राजस्थान को...अब तो भगवान बचाए राजस्थान को।"