जय भानुशाली ने पूर्व पत्नी माही विज और नदीम के डेटिंग की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया

अभिनेत्री माही विज और निर्माता नदीम के डेटिंग की अफवाहों पर उनके पूर्व पति व अभिनेता जय भानुशाली ने प्रतिक्रिया दी है। जय ने अभिनेत्री अंकिता लोखंडे की पोस्ट शेयर कर लिखा, "धन्यवाद, अंकिता...मैं आपकी कही हर बात से सहमत हूं।" अंकिता ने लिखा था कि नदीम हमेशा से माही और जय के लिए पिता समान रहे हैं।