'जय भीम' में वन्नियार समुदाय के कथित अपमान को लेकर सूर्या को लीगल नोटिस

वन्नियार संगम ने 'जय भीम' फिल्म में कथित तौर पर वन्नियार समुदाय को 'बदनाम' करने वाले दृश्यों के लिए अभिनेता सूर्या, निर्देशक टी.जे. ज्ञानवेल और एमेज़ॉन इंडिया को कानूनी नोटिस जारी कर ₹5 करोड़ का मुआवज़ा मांगा है। वहीं, वन्नियार संगम ने 7 दिनों के भीतर फिल्म से उन सभी दृश्यों को हटाने की भी मांग की है।