जयपुर एयरपोर्ट पर कृति सेनन के बॉडीगार्ड ने महिला को दिया धक्का, वीडियो देख भड़के लोग

जयपुर एयरपोर्ट पर ऐक्ट्रेस कृति सेनन के बॉडीगार्ड ने एक महिला को धक्का दे दिया जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में दिखा कि कृति एयरपोर्ट से बाहर निकल रही थीं तभी बॉडीगार्ड लोगों को रास्ते से साइड करते समय एक महिला से टकराया और उसे धक्का दे दिया। घटना पर कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने नाराज़गी जताई है।