कार पर '₹12 लाख का गधा' लिखकर धरने पर बैठा परिवार, जयपुर में कंपनी ने वापस ली गाड़ी

राजस्थान के एक सरकारी कर्मचारी ने अपनी एक कार में बार-बार तकनीकी खराबी आने का आरोप लगाते हुए कंपनी शोरूम के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। शख्स अपनी पत्नी-बच्चों के साथ पहुंचा और कार के बोनट पर '₹12 लाख का गधा' लिखा बैनर चिपका दिया। प्रदर्शन के बाद शोरूम ने कथित तौर पर कार वापस लेकर उन्हें ₹12 लाख रिफंड कर दिए।

Load More