inshorts

जयपुर में तेज़ रफ्तार बेकाबू ऑडी कार ने कई लोगों को रौंदा, 1 शख्स की हुई मौत व 15 घायल

जयपुर (राजस्थान) में शुक्रवार रात डिवाइडर से टकराकर बेकाबू हुई तेज़ रफ्तार ऑडी कार ने कई लोगों और खाने के दर्जनभर स्टॉल्स को रौंदा जिसमें एक शख्स की मौत हो गई जबकि 15-लोग घायल हो गए। 'भास्कर' के मुताबिक, कार सवार 4 लोग नशे में थे जिनमें से 3 फरार हो गए और एक युवक को भीड़ ने पकड़ लिया।