जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में सुधा मूर्ति ने छुए जावेद अख्तर के पैर, वीडियो आया सामने
राज्यसभा सांसद और लेखिका सुधा मूर्ति का जयपुर (राजस्थान) लिटरेचर फेस्टिवल में गीतकार जावेद अख्तर के पैर छूने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में अख्तर, मूर्ति को उनके पैर छूने से रोकते हैं पर वह अख्तर के हाथों को हटाकर उनके पैर छू लेती हैं। वीडियो पर सोशल मीडिया यूज़र्स ने प्रतिक्रिया देते हुए मूर्ति की तारीफ की है।