भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने टोक्यो में 'रायसीना टोक्यो 2026' कार्यक्रम में जापानी कारोबारियों से कहा है कि वे भारत को लेकर अपनी पुरानी सोच छोड़ें। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद बुनियादी ढांचे, डिजिटल, स्टार्टअप और रक्षा जैसे क्षेत्रों में बड़े बदलाव आए हैं और भारत में कारोबार करना अब पहले की अपेक्षा काफी आसान है।