भारत-US ट्रेड डील पर जल्द लग सकती है मुहर, जयशंकर बोले- आखिरी दौर में है बातचीत

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत अंतिम चरण में है और ज़्यादातर मुद्दे सुलझाए जा चुके हैं। उन्होंने संकेत दिए कि टैरिफ पर भी सहमति बनी है और बचे हुए कुछ मुद्दे अमेरिकी पक्ष से जुड़े हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिसंबर में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से मुलाकात संभावित है।