फर्स्टपोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नए नियमों के तहत उत्तरी जर्मनी के रोस्टॉक में केवल न्यूडिटिस्ट के लिए बने बीच पर अत्यधिक कपड़े पहनकर आने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। टूरिज़्म अथॉरिटी के नियमों के अनुसार, यह बीच केवल न्यूडिस्ट लोगों के लिए रिज़र्व है। कपड़े पहनकर समुद्र में नहाना व धूप सेंकना मना है।