जर्मनी में तेज़ रफ्तार कार ने भीड़ में कई लोगों को रौंदा, एक की मौत व कई लोग हुए घायल

मैनहेम (जर्मनी) में सोमवार को एक तेज़ रफ्तार कार ने भीड़ में कई लोगों को रौंद दिया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कार चालक को पकड़ने के लिए लुडविगशैडन के पास मौजूद पुलों को अवरुद्ध कर दिया गया है जबकि एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।