जर्मनी व हंगरी समेत दुनिया के 5 देशों में सैटेलाइट से होता है टोल कलेक्शन

जर्मनी, हंगरी, बुल्गारिया, बेल्जियम और चेक रिपब्लिक में गाड़ियों से टोल वसूलने के लिए सैटेलाइट का इस्तेमाल किया जाता है। सैटेलाइट टोल सिस्टम में जितनी दूरी की यात्रा होती है, उतनी ही दूरी का टोल देना होता है। गौरतलब है, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पिछले साल भारत में सैटेलाइट बेस्ड टोल कलेक्शन सिस्टम लागू करने की घोषणा की थी।