जर्मनी, इटली, स्पेन समेत कई देशों ने सुरक्षा कारणों से रूसी राजनयिकों को निकाला

जर्मनी ने सुरक्षा कारणों से 40 रूसी राजनयिकों को देश से निकाल दिया है। जर्मन विदेश मंत्री एनालेना बेरबॉक ने कहा है, "रूसी राजनयिक हमारी स्वतंत्रता और सामाजिक समरसता के विरुद्ध काम करते रहे हैं...अब हम यह सब और नहीं सहेंगे।” वहीं, जर्मनी के अलावा इटली (30), डेनमार्क (15), स्वीडन (3), स्पेन (25) ने भी रूसी राजनयिकों को निकाला है।