जल्द 12-15% महंगा हो सकता है मोबाइल रिचार्ज प्लान: रिपोर्ट
सेंटरम इंस्टीट्यूशनल रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में अगले 3-4 महीनों में मोबाइल रिचार्ज प्लान 12-15% तक महंगा हो सकता है। रिपोर्ट में इसकी वजह टेलीकॉम सेक्टर में मार्केट कंसोलिडेशन और बेहतर प्राइसिंग माहौल को बताया गया है। वहीं, 2G यूज़र्स के 4G और 5G नेटवर्क पर शिफ्ट होने को भी टैरिफ बढ़ोतरी की एक बड़ी वजह बताया गया है।