जल्द ही रिटायर हो जाएंगी एशिया की पहली महिला ट्रेन ड्राइवर
सेंट्रल रेलवे ने बताया है कि एशिया की पहली महिला ट्रेन ड्राइवर सुरेखा यादव 36 वर्षों की शानदार सेवा के बाद 30 सितंबर को रिटायर होने जा रही हैं। रेलवे ने कहा, "सुरेखा ने बाधाओं को पार कर अनगिनत महिलाओं को प्रेरित किया और साबित किया है कि कोई भी सपना पूरा हो सकता है।"