अभिनेत्री नोरा फतेही का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें 'डांस मेरी रानी' म्यूज़िक वीडियो के सेट पर जलपरी के कॉस्ट्यूम में वह स्ट्रेचर पर दिख रही हैं। दरअसल, कॉस्ट्यूम के कारण वह चल नहीं पा रही थीं इसलिए उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाया जा रहा था। एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा, "कला के प्रति...उनका समर्पण शानदार है।"