टीआरएस प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने अटकलों पर विराम लगाते हुए रविवार को कहा कि वह जल्द एक राष्ट्रीय पार्टी बनाएंगे और इसके लिए नीतियां बनाने का काम जारी है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, "विभिन्न क्षेत्रों के बुद्धिजीवियों, अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों के साथ...लंबी चर्चा के बाद वैकल्पिक राष्ट्रीय एजेंडे पर आम सहमति बनी...है।"