पश्चिम बंगाल से बीजेपी सांसद जगन्नाथ सरकार ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने कहा, ''इस कठिन समय में हिंदुओं की रक्षा के लिए भारत में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को जल्द लागू किया जाए।'' वहीं, बीजेपी नेता सुभेंदु अधिकारी ने भी प्रधानमंत्री को इस संबंध में पत्र लिखा था।