उत्तराखंड के रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी हत्याकांड में पीड़िता की मां के अनुसार, प्रशासन ने रविवार को जल्दबाज़ी में भंडारी का अंतिम संस्कार कराया और वह बेटी का चेहरा भी नहीं देख पाईं। भंडारी की एक रिश्तेदार के अनुसार, अधिकारियों ने सुबह अंतिम संस्कार कराने की बात कही लेकिन धोखे से दो परिजनों की मौजूदगी में रात में ही करा दिया।