जवाबदेही से भागने वालीं बिग-टेक कंपनियां हैं अपराधीः 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' पर अनुपम मित्तल

शार्क टैंक इंडिया के जज और उद्यमी अनुपम मित्तल ने 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "रणवीर अलाहबादिया, अपूर्वा मखीजा, समय रैना आदि प्रासंगिकता और अस्तित्व के लिए अंतहीन चक्र में फंसे हुए पीड़ित हैं...असली अपराधी 'बिग-टेक' (कंपनियां) हैं जो ऐसे डिजिटल कानूनों का कवर लेती हैं जो उन्हें जवाबदेही से बचने की इजाज़त देते हैं।"