inshorts

जवान ने सैक्सोफोन से 'ऐ मेरे वतन...' की धुन बजाकर दी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि

दिग्गज गायिका लता मंगेशकर का 92-वर्ष की उम्र में निधन होने के बाद आईटीबीपी कॉन्स्टेबल मुजम्मल हक ने सैक्सोफोन से 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गाने की धुन बजाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आईटीबीपी ने जवान का वीडियो शेयर किया है। गौरतलब है, मंगेशकर के निधन के बाद केंद्र सरकार ने 2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।