जस्टिन बीबर की टीम ने उनके मिलियन डॉलर्स के कर्ज़ में डूबे होने की खबरों को खारिज कर दिया है। उनकी टीम ने इसे फर्ज़ी बताते हुए कहा, "यह सिर्फ एक 'क्लिकबेट' है जो कि स्पष्ट रूप से गलत सूचना देने वाले 'सूत्रों' पर आधारित है।" उनकी टीम ने आगे कहा कि जस्टिन सही रास्ते पर चलते रहेंगे।