जहां दूध-दही का खाना, वैसा अपना हरियाणा: राज्य में तीसरी बार बीजेपी की जीत पर पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत की हैट्रिक के बाद मंगलवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, "जहां दूध-दही का खाना, वैसा है अपना हरियाणा।" उन्होंने कहा, "हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया है और कमल-कमल कर दिया है।"