ऐक्ट्रेस करीना कपूर ने ऑनस्क्रीन इंटीमेट सीन को लेकर है कहा कि वह अब भी इससे बचती हैं। उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा कहा है कि मैं इंटीमेट सीन नहीं करूंगी...जहां से मैं आती हूं...वहां अब भी उतनी खुली सोच नहीं है।” बकौल करीना, महिला की इच्छाओं को पश्चिम में खुलकर दिखाया गया लेकिन यहां अब भी उतना खुलापन नहीं है।