जहां जा रहा हूं, लोग महंगाई से परेशान हैं; जनता की तकलीफ को अनदेखा कर रहे पीएम: राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट किया, "महंगाई!...'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान मैं जहां भी जा रहा हूं...लोग इस मुद्दे से बहुत ज़्यादा परेशान हैं।" उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) जनता की तकलीफ को...जानबूझकर अनदेखा कर रहे हैं...भारत की हर दुख भरी पुकार को हुंकार बनाएंगे, भारत जोड़ते जाएंगे।" गौरतलब है, आज इस यात्रा का छठा दिन है।