लता मंगेशकर के निधन पर पाकिस्तान के मंत्री फवाद चौधरी ने लिखा है, ''जहां भी उर्दू बोली-समझी जाती है, लता मंगेशकर को अलविदा कहने वालों की भीड़ है।'' उन्होंने कहा, "वह सुरों की रानी थीं जिन्होंने दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया।" वहीं, पाकिस्तान में जन्मे इनवेस्टमेंट बैंकर मीर मोहम्मद अलीखान ने लिखा, "उन्होंने...पूरे उपमहाद्वीप के दिल छुए।"