जहां भी कांग्रेस और चुनाव होंगे, वहां ईडी पहुंचेगी: के.सी. वेणुगोपाल

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कई नेताओं पर ईडी की छापेमारी पर कहा है, "जहां भी कांग्रेस और चुनाव होंगे वहां ईडी पहुंचेगी और भारत का हर शख्स यह जानता है।" उन्होंने कहा, "हम देश के कानून का पालन करते हैं। बीजेपी इस मुगालते में ना रहे की कांग्रेस ईडी और सीबीआई से डर जाएगी।"

Load More